Connect with us

अर्जुन और तनुजा ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप। दन्यां में हुई ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताऐं।

उत्तराखण्ड

अर्जुन और तनुजा ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप। दन्यां में हुई ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताऐं।

दन्यां: दन्या में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग में अर्जुन राम और बालिका वर्ग में तनुजा जीना ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। मुख्य अतिथि एसबीआई दन्यां के प्रबंधक शारदा प्रकाश गुप्ता ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज दन्यां में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शाखा प्रबंधक एसबीआई दन्यां शारदा प्रकाश गुप्ता ने किया।ट्रैक प्रतियोगिताओं में 100 मी, 200 मी, 800 मी, 1500 मीऔर तीन हजार मीटर की दौड़ शामिल थी। अटल उत्कृष्ट जीआई्रसी दन्यां के अर्जुन राम ने बालक वर्ग में और राजकीय इंटर कालेज खेती की तनुजा जीना ने बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी पीएल टम्टा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।खेल प्रशिक्षक व ब्लाक समन्वयक राजेंद्र नयाल, प्रधानाचार्य खान उमैर असगर सहित समस्त विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]