Connect with us

भाजपाइयों ने फल वितरण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्म दिवस

हरिद्वार

भाजपाइयों ने फल वितरण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्म दिवस

हरिद्वार: आज भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्म दिवस पूरे प्रदेश में युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा फल वितरण कर मनाया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 2025 तक प्रदेश को देश के अग्रणीय राज्यों में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है मुख्यमंत्री निरंतर प्रदेश के हर क्षेत्र को विकास की नई धारा में लाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है इसी क्रम में मुख्यमंत्री लगातार समय-समय पर जनता के बीच जाकर उनका सुझाव लेकर  संवाद स्थापित कर जनता के बीच सक्रिय है । ऐसे जनसेवक के जन्म दिवस पर हम सभी अपनी मंगल कामनाएं प्रेषित करते हैं एवं आशा करते हैं की इसी प्रकार हम सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन एवं प्रदेश की जनता की सेवा करते रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ,विकास तिवारी,जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एजाज हसन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ,नकली राम सैनी, पुनीत कुमार, विपिन कुमार, मोहसिन मंसूरी, खुर्रम मलिक, अब्दुल शमी सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in हरिद्वार

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]