Connect with us

Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

धर्म-संस्कृति

Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

23 मई 2024 दिन गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा उपवास तथा स्नान दानार्थ पूर्णिमा रहेगी।
वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है बौद्ध धर्म के अनुसार वैशाख माह की पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार इस तिथि को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था जो कि भगवान विष्णु के ही अवतार माने जाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध एवं भगवान विष्णु तथा चंद्र देव की पूजा-अर्चना का विधान है।
इस वर्ष वैशाख पूर्णिमा पर कुछ विशेष योग बनने से पूर्णिमा के महत्व को और भी बढ़ा देते हैं सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग।

मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 22 मई 2024 सांयकाल 6:49 से 23 मई 2024 दिन गुरुवार सांयकाल 7:24 तक।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:50 से दोपहर 12:45 तक।

वैशाख और बुद्ध पूर्णिमा का महत्व
बुद्ध/वैशाख पूर्णिमा पर्व पर पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यतानुसार पवित्र नदी के जल से स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति, समृद्धि रहती है। बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की भी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है


जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है शनि, राहु ,केतु से पीड़ित है,नीचस्थ है तथा 12 वर्ष से काम के जातक जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, जातक चंचल है की माताओं को पूर्णिमा का उपवास अवश्य रखना चाहिए। पूर्णिमा उपवास प्रथम बार प्रारंभ करने हेतु वैशाख मा अति उत्तम फलदाई रहता है

Ad Ad

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page