Connect with us

CM धामी बोले- बच नहीं पाएंगे भ्रष्टाचारी

उत्तराखण्ड

CM धामी बोले- बच नहीं पाएंगे भ्रष्टाचारी

देहरादून  : शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजलेंस की टीम की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच चल रही है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी फिर चाहे वह कोई अधिकारी भी क्यों ना हो।

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजिलेंस की टीम ने दो पीसीएस समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें क्षेत्र में 21 बीघा शत्रु संपत्ति थी। जिसे सरकार में निहित किया जाना था। लेकिन कुछ अफसरों ने उस जमीन को भू-माफिया की मदद से खुर्द-बुर्द कर दिया।

बताया जा रहा है कि मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गई है। मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने दो पीसीएस समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में लेखपाल और उपनिबंधक के साथ ही हरिद्वार के तत्कालीन एसडीएम हरबीर सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]