Connect with us

बनभूलपुरा में कर्फ्यू हटा जनजीवन हुआ सामान्य।

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा में कर्फ्यू हटा जनजीवन हुआ सामान्य।

हल्द्वानी –बनभूलपुरा क्षेत्र से कर्फ्यू हटा दिया गया है! कल सुबह 5 बजे से बनभूलपुरा में कर्फ्यू नहीं रहेगा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आदेश जारी किया। 8 फरवरी को हिंसा के बाद बनभूलपुरा में कर्फ़्यू लगाया गया था।

कार्यालय के आदेश संख्या 1020 (03) (04)/20-न्या. सहा./2024, दिनाँक 08-02-2024 के द्वारा दिनाँक 08-02-2024 को हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत थाना वनभूलपुरा क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत कानून एवम् शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सीआर.पी.सी. की धारा-144 के अन्तर्गत हल्द्वानी स्थित वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत कर्फ्यू (Curfew) की उद्घोषणा की गई थी तथा आदेश संख्या 1020 (06)/20-न्या. सहा. /2024, दिनाँक 10-02-2024 के द्वारा अन्य क्षेत्रों में शिथिलता प्रदान करते हुए वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू प्रभावी कर दिया गया था, तत्पश्चात् क्रमिक रूप से वस्तुस्थिति देखते हुए वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में शिथिलता प्रदान की गयी। चूंकि मेरा समाधान हो चुका है कि वर्तमान परिस्थितियों में अब वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत कर्फ्यू (Curfew) की आवश्यकता नहीं है।

अतः उक्त परिस्थितियों में वर्णित आदेश के द्वारा सीआर.पी.सी. की धारा-144 के अन्तर्गत निर्गत कर्फ्यू (Curfew) आदेश दिनाँक 20 फरवरी, 2024 को प्रातः 05-00 बजे से समाप्त किया जाता है।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]