उत्तराखण्ड
नशे के कारण करी चाची की हत्या,,,,,,
जसपुर। उधमसिंह नगर के जसपुर में नशे के आदि एक किशोर ने अपनी मां पर गंडासे से हमला बोल दिया। उसने बीच बचाव करने आई चाची को भी नहीं बख्शा और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद किशोर घर से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना जसपुर के मेघवाला गांव की है। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार मेघावाला में रहने वाले एक परिवार का किशोर नशे का आदि है। उसने बृहस्पतिवार की रात किसी बात पर विवाद होने पर अपनी मां 45 वर्षीय रेखा देवी पर गंडासे से हमला कर दिया। बेटे से मार खाई मां ने चीखना शुरू किया तो पड़ोस में रहने वाली उनकी देवरानी 35 वर्षीय सुनीता देवी बीच बचाव करने पहुंची। लेकिन किशोर के सिर पर तो जैसे खून सवार था। उसने अपनी चाची पर भी गंडासे से कई वार कर दिए। सुनीता का 16 वर्षीय बेटा हर्षित भी वहां पहुंचा तो आरोपी किशोर ने उसे भी घायल कर दिया। तीनों घायलों को काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सिर्फ 16 वर्ष का है। और घटना के वक्त वह नशे में बताया जा रहा है। चाची की हत्या व मां व चचेरे भाई को घायल करने के बाद वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।











