Connect with us

पेड़ से लटका मिला शव,,,,

उत्तराखण्ड

पेड़ से लटका मिला शव,,,,

हल्द्वानी। गौला रेंज में तैनात फायर वॉचर का शव मंगलवार को जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह घर पर खाना बनाने के लिए कहकर निकले थे। जब काफी देर बाद भी वह नहीं लौटे तो परिजनों ने वन अधिकारियों को सूचना दी। तलाश करने के बाद उनका शव गौला के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। 43 वर्षीय मोहन सिंह सम्मल निवासी हैड़ाखान गौला रेंज के अधीन फायर वॉचर के पद पर तैनात थे। वह वन प्रभाग की जू कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहते थे। सोमवार शाम घर में पत्नी से खाना तैयार करने को कहा और इसके बाद निकल गए। सोमवार रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की जानकारी रेंजर आफिस में दी गई। रेंजर चंदन सिंह अधिकारी टीम के साथ उन्हें खोजने में जुट गए। जू कॉलोनी से 100 मीटर आगे जंगल में पेड़ पर उनका शव लटका मिला। कर्मियों ने उन्हें नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर अन्य लोग भी जुट गए। मोहन सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया है। यहां क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]