Connect with us

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत सस्पेंड: साथ ही लगा 30 लाख का जुर्माना ।।

दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत सस्पेंड: साथ ही लगा 30 लाख का जुर्माना ।।

कल कप्तान ऋषभ पंत के बिना ही उतरेगी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 में एक बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के कारण एक मैच का बैन लगा दिया गया है और साथ ही 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दिल्ली को अपना अगला मैच 12 मई को बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेलना है और इस मैच में टीम कप्तान ऋषभ पंत के बिना ही उतरेगी।
दिल्ली ने सात मई को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया था और इस मैच में पंत को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया था। दिल्ली ने पूरे 20 ओवर फेंकने के लिए तय समय से 10 मिनट ज्यादा लिए थे। ये पहली बार नहीं है जब दिल्ली की टीम ने ऐसा करा हो। ये तीसरी बार है जब दिल्ली नेे धीमी ओवर गति की है। और इसी के चलते टीम के कप्तान पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया है। और साथ ही उनपर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। पंत के साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगने की बात बताई जा रही है।

More in दिल्ली

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page