Connect with us

King George’s Medical University में Department of Public Health Dentistry ने विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2026 का आयोजन जागरूकता एवं सहभागिता के साथ संपन्न!

उत्तर प्रदेश

King George’s Medical University में Department of Public Health Dentistry ने विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2026 का आयोजन जागरूकता एवं सहभागिता के साथ संपन्न!

लखनऊ,20 मार्च 2026:

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर, “स्वस्थ मुख, खुशहाल जीवन” थीम के अंतर्गत मौखिक स्वास्थ्य के महत्व एवं निवारक देखभाल को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर Sarojini Nagar PHC में एक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ आमजन को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम Dr. Vinay Kumar Gupta, विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में तथा Dr. Sumit Kumar एवं Dr. Siddharth David के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

सैटेलाइट केंद्र पर उपस्थित लोगों को सही ब्रशिंग तकनीक, संतुलित आहार, मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के उपायों तथा मौखिक रोगों की प्रारंभिक पहचान के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य निवारक उपायों को बढ़ावा देना तथा जनसामान्य में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इसके अतिरिक्त, SPT Banthra में “स्वस्थ मुख, खुशहाल जीवन” विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से मौखिक स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाया। छात्रों के लिए मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा सत्रों के साथ-साथ सही दाँत साफ करने की तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया, लखनऊ के 8 विभिन्न विद्यालयों में, जिससे उनमें सही आदतों के विकास को प्रोत्साहन मिला।

विभाग में स्नातक छात्रों की सहभागिता बढ़ाने हेतु विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। एक क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों के मौखिक स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान का मूल्यांकन किया गया, वहीं रील्स निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें डिजिटल माध्यम से जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया। यह गतिविधियाँ Dr. Gaurav Mishra एवं Dr. Nishita Kankane के मार्गदर्शन में आयोजित की गईं।

इसके अतिरिक्त, डेंटल ओपीडी में आने वाले रोगियों को भी मौखिक स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा प्रदान की गई, जिसमें उन्हें दंत समस्याओं की रोकथाम एवं सही देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।

यह आयोजन सामुदायिक एवं शैक्षणिक दोनों स्तरों पर जागरूकता फैलाने का एक समग्र प्रयास रहा, जो विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के वैश्विक उ‌द्देश्य लोगों को बेहतर मौखिक स्वास्थ्य के लिए जागरूक एवं सशक्त बनाना के अनुरूप है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]