Connect with us

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण, विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा!

उत्तर प्रदेश

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण, विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा!

लखनऊ :18 अप्रैल, 2026 को मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अप गुड्स यार्ड का निरीक्षण कर वहां की परिचालन एवं रखरखाव व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस क्रम में ब्रेकवान (Brake Van) की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया तथा इसके रखरखाव एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, जिससे गार्ड को कार्य निष्पादन में सुविधा हो तथा वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें। इसके उपरांत प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर RLDA द्वारा कराए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया तथा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई।
मंडल रेल प्रबंधक ने आगे यार्ड मास्टर कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही गुड्स लॉबी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इसके अतिरिक्त, प्लेटफॉर्म संख्या 8 एवं 9 का भी निरीक्षण किया गया । साथ ही एस्केलेटर के पास स्थित बुकिंग कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। स्टेशन पर स्थापित ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में स्वच्छता, यात्री सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था एवं समग्र प्रबंधन का भी मूल्यांकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर RLDA के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]