Connect with us

मोटा अनाज नियमित खाएं, बीमारियों को दूर भगाएं।

उत्तराखण्ड

मोटा अनाज नियमित खाएं, बीमारियों को दूर भगाएं।

गौना गांव में चलाया पोषण माह जागरूकता अभियान



दन्यां: बाल विकास विभाग द्वारा दूरस्थ गांव गौना में पोषण माह कार्यक्रम चलाया गया। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से संबद्ध महिलाओं को मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। विभाग द्वारा “मोटा अनाज खाएं बीमारियों को दूर भगाएं” अभियान सभी केंद्रों में चलाने की अपील की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रमिला साह ने ग्राम गौना में पोषण माह जागरूकता गोष्ठी में मोटे अनाज की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाजों की उपयोगिता बताई। गोष्ठी में मोटे अनाजों से तैयार भोज्य प्रदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सीडीपीओ साह ने नंदादेवी , गौरादेवी, कन्याधन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना और महालक्ष्मी किट योजना की जानकारी देते हुए महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। आयुष्मान भारत कार्यक्रम के डा. संजय कुमार ने औषधीय पौधों की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने आयुर्वेदिक दवाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया। पैरालीगल वालंटियर रजनी ने महिला अधिकारों और साइबर क्राइम सहित विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में सुपर वाइजर अनीता टम्टा, शशिकला टम्टा, एनएनएम दीपा, सुरेखा आर्या, रेनू आर्या, पीएलवी रजनी, सुनीता, पुष्पा, उमा, अनीता, नंदी, चंदू मेहरा आदि ने विचार व्यक्त किए।
 

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page