Connect with us

डाक्टर दिनेश जोशी होंगे सम्मानित।

उत्तराखण्ड

डाक्टर दिनेश जोशी होंगे सम्मानित।

पिथौरागढ़:हिमालय के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा, स्वस्थ्य जीवन एवं आरोग्य के लिए विगत 35 वर्षों से अनवरत कार्य करने के लिए तथा स्वस्थ्य हिमालय के लिए साथ चलेंगे के नारे के साथ स्वास्थ्य रक्षा का अभियान चलाने के लिए हिमलायन अध्ययन केन्द्र के अध्यक्ष डॉ0 दिनेश जोशी को इस बार यू0एन0डी0पी0 के द्वारा सतत् विकास लक्ष्य SDG Achiever Award के लिए चयनित किया गया है। आगामी 24 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रातः 10 बजे से पुरूस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हो रहा है।

जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करकमलों द्वारा डॉ0 दिनेश जोशी को पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा। यू0एन0डी0पी0 द्वारा निश्चित किये गये सतत् विकास के 17 लक्ष्य और 9 थीम में यह तय किया गया है 2030 तक देश के प्रत्येक गांव को इन लक्ष्यों से आच्छादित कर दिया जायेगा। इनमें तीसरा लक्ष्य है स्वस्थ्य जीवन एवं आरोग्य, हिमालयन अध्ययन केन्द्र को इसी विशय के अंतर्गत सम्मान के लिए चुना गया है। 2015 में यूएन में जो 17 लक्ष्य और 9 थीम तय किये गये थे उनमें से क्रमशः है गरीबी मुक्त आजीविका उन्नत गांव, स्वस्थ्य गांव स्वस्थ्य जीवन एवं आरोग्य, बाल हितैषी गांव, स्वस्थ्य एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर एवं बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक एवं न्याय संगत सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव एवं महिला हितैषी गांव आदि है।

हिमालयन अध्ययन केन्द्र स्वास्थ्य शिक्षा अभियान की समीक्षा के बाद यह पुरूस्कार प्रदान किया जा रहा है।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]