हरिद्वार
थाना पथरी पुलिस द्वारा होली और चुनाव को मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निकाला गया फ्लैग मार्च
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
हरिद्वार/पथरी: रविवार दिनांक 10 मार्च, 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी लक्सर महोदया व थानाध्यक्ष पथरी, चौकी प्रभारी फेरुपुर पथरी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अर्धसैनिक बल SSB,(CPMF) थाना पुलिस, चेतक पुलिस कर्मचारी गणो द्वारा आगामी होली पर्व व लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2024 के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च ग्राम ऐथल से प्रारंभ होकर ग्राम इब्राहिमपुर ,बहादरपुर जट, फेरुपुर,धनपुरा , पदार्थो,नसीरपुर कला,कटारपुर तक निकल गया।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240310-WA0057-1024x576.jpg)
समस्त ग्राम वासियों को द्वारा अनाउसमेंट औपचारिक रूप से भी जानकारी दी गई कि आगामी होली पर्व व सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 में किसी के द्वारा कोई भी अफवाह या गड़बड़ी की बातें की जाती है तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)