Connect with us

सभी श्रमिकों के लिए लागू हो “वन नेशन वन कार्ड वन स्कीम” : हंसराज अकेला

भगवानपुर

सभी श्रमिकों के लिए लागू हो “वन नेशन वन कार्ड वन स्कीम” : हंसराज अकेला

हरिद्वार/भगवानपुर: टी यू सी सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार सलाहकार समिति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य हंसराज अकेला अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए 18 अक्टूबर बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। उनके द्वारा अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के द्वौरान श्रम विभाग के अधिकारियों सहित निर्माण श्रमिकों के साथ बैठक, जगजीतपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण एवं टी यू सी सी के सम्मेलन की बात कही गई। जिसके प्रथम दिवस पर भगवानपुर के ब्लॉक सभागार में श्रम विभाग के अधिकारियों सहित निर्माण श्रमिकों के साथ बैठक में शामिल हुए।

जहां पर उनके द्वारा श्रमिकों के हित में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि श्रमिकों को सरकार के द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार का लाभ मिलने हेतु कई योजनाएं चलाई गई है जिसमे मुख्य रूप से कन्या विवाह सहायता योजना, सामूहिक कन्या विवाह सहायता योजना, प्रसूति सहायता योजना, मृत्योपरान्त सहायता योजना, शिक्षा सहायता योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विशक्ता: सहायता योजना, सामग्री वितरण योजना सहित लगभग 15 योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका आप सभी श्रमिकों को सीधे तौर पर लाभ मिलता है। यदि किसी श्रमिक को लाभ नहीं मिल रहा है तो वह श्रम विभाग में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

साथ ही उनके द्वारा श्रम विभाग से आए समस्त अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा योजनाओं के लाभ दिलाने हेतु निर्माण श्रमिकों का शोषण किया जाए तो उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई करें । वहीं दूसरी ओर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ हरिद्वार उत्तराखण्ड के द्वारा ब्लाक सभागार में निर्माण श्रमिकों की आयोजित बैठक में श्रम विभाग की ओर से पहुंचे सहायक श्रमायुक्त हरिद्वार अरविन्द सैनी , कर्मकार कल्याण बोर्ड देहरादून के सहायक श्रमायुक्त धर्मराज , रुड़की- हरिद्वार से श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने श्रमिकों के हितार्थ हेतु योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि श्रमिकों के लिए सामूहिक विवाह योजना शुरु की गई जिसमें श्रमिकों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस योजना में सहायता धनराशि अधिक मिलने का प्रावधान है। संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष नवीनचन्द्र कुरील ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा संचालित योजना के बारे में अक्षरवार बताते हुए श्रमिकों को जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में मंच संचालन कर रहे संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पीयूष चौहान के द्वारा सभी श्रमिकों को श्रम विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की ओर जोर दिया गया। बैठक के दौरान सिन्टू कुमार, संदीप सैनी, मंसूर अली , प्रमोद शर्मा, अमित कुमार, स्वाति, योगेश कुमार, इसरत अली, विक्रम सिंह , गुरमीत सिंह, अरुण कुमार पदाधिकरी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in भगवानपुर

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]