Connect with us

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री नई भूमिका में।

राजनीति

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री नई भूमिका में।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कुल 80 सदस्यों को इस कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसमें 80 नियमित सदस्यों के अलावा, कार्यकारिणी में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे। गौरतलब है कार्यकारिणी में उत्तराखंड से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व त्रिवेंद्र रावत को जगह मिली है। इसके अलावा कई नेताओं को भी जगह मिली है।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई शीर्ष नेताओं को शामिल किया है। इसमें उत्तराखंड से भी बहुत से नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूड़ी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत को भी जगह दी गई है।

इनके अलावा कार्यकारिणी में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व विधायक सतपाल महाराज, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भी शामिल किया गया है। सांसद अजय टम्टा को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर स्थान मिला है तो वहीं सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के नाते राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राजनीति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page