Connect with us

भाजपा में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं सहित सैकड़ो बड़े नेता बनेंगे बीजेपी पन्ना प्रमुख ?

राजनीति

भाजपा में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं सहित सैकड़ो बड़े नेता बनेंगे बीजेपी पन्ना प्रमुख ?

बीजेपी में आ रहे दूसरे दलों के नेता बनेंगे बीजेपी में पन्ना प्रमुख , दूसरे दलों से जो भी बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं उन्हें अब प्रमुख बनना पड़ेगा, यानी की हाल में ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं और बद्रीनाथ के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी , भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट,महेश शर्मा जैसे सब लोग अब भाजपा में पन्ना प्रमुख बनने वाले हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि भाजपा नेता व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने यह सब कहा है कि पार्टी में जो लोग आ रहे हैं उन्हें पहले पन्ना प्रमुख बनना होगा। इसके बाद आगे देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भाजपा में शामिल हो रहे हैं वह पीछे ही रहेंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही हमेशा वरिष्ठ कहा जाएगा।
विधायक भगत ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नैनीताल सीट पर पांच लाख वोटों से जीत दर्ज करेगी। मतदान कम हुआ वरना भाजपा सात लाख वोट से जीत दर्ज करती।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]