उत्तराखण्ड
गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,,,,,
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार
को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक
मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं
के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही
उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2025 का भी
शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
ने दोनों धामों में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प
लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली
पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन
तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली
की मंगल कामना की है। पुष्कर सिंह धामी
यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में पहुंचने वाले
पहले मुख्यमंत्री हैं। इस अवसर पर गंगोत्री एवं
यमुनोत्री मंदिर के ऊपर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
की गई।











