Connect with us

राजभवन लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी में उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की शानदार उपलब्धि!

उत्तर प्रदेश

राजभवन लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी में उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की शानदार उपलब्धि!

लखनऊ :राजभवन, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी में उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग करते हुए कुल 45 पुरस्कार अर्जित किए। इनमें 13 प्रथम पुरस्कार, 19 द्वितीय पुरस्कार तथा 13 तृतीय पुरस्कार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 04 शील्ड भी प्रदान की गईं। उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल को किचन गार्डन (100-200 वर्ग मीटर) में प्रथम स्थान एवं गार्डन प्रदर्शनी (400-500 वर्ग मीटर व 600-800 वर्ग मीटर ) में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया l
इस उपलब्धि से न केवल उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है, बल्कि स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता भी परिलक्षित होती है।


मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]