Connect with us

उत्तराखण्ड में यूसीसी पारित होने पर हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई

हरिद्वार

उत्तराखण्ड में यूसीसी पारित होने पर हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई

हरिद्वार: 7 फरवरी बुधवार को यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक विधेयक समान नागरिक संहिता (u c c) पारित कराकर धर्म, जाति, क्षेत्र एवम् लिंग के आधार पर किए जाने वाले भेदभाव को हमेशा के लिए मिटा दिया है इसपर आभार व्यक्त करते हुए महिला मोर्चा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीतल पुंडीर ने कहा की उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं के लिए जो कानून बनाए काफी सराहनीय है और इससे महिलाओं को सशक्त करने में लाभकारी सिद्ध होगा। जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा की इस विधेयक के प्रावधान में मुख्य्मंत्री धामी ने महिलाओं को केंद्रित किया है और उनके भविष्य को सुदृढ़ किया है इसके लिए मुख्यमंत्री धामी का बहुत-बहुत आभार। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा महामंत्री शीतल पुंडीर, मंत्री सोनिया अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा, मंडल अध्यक्ष गुड्डी कश्यप, सुधा राठौर, संगीता बंसल,सपना शर्मा, दीपिका शर्मा, शुभ लक्ष्मी बेरा, बागेश्वरी बग्गा, संगीता राणा, कल्पना कुशवाहा, अनीता, सीमा, सोनिया और अन्य बहने उपस्थित रही।

More in हरिद्वार

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page