Connect with us

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने संभाला कार्यभार

उत्तराखण्ड

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने संभाला कार्यभार

हरिद्वार। शनिवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। पहले दिन प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष अंशुल सिंह से मुलाकात की है।नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि उनकी कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली प्राथमिकता पारदर्शिता के साथ डेवलेपमेंट करना है। डेवलेपमेंट में प्राधिकरण के कई प्रोजेक्ट हैं जो अभी केंद्र और प्रदेश सरकार से मिले हैं, उन्हें ट्रेक पर लाया जाएगा। इन प्रोजेक्टों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाएगा। प्राधिकरण से संबंधित जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए जनता से बेहतर संवाद बनाया जाएगा। जिससे सभी की समस्याओं का निस्तारण समय से हो सके। प्राधिकरण की ओर से सील हुई कॉलोनियों में यदि सील होने के बाद कार्य चल रहा है। उसकी जांच कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ऐसे लगभग 10 मामलों में संबंधित थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज हो चुके हैं। मामले दर्ज होने के बाद पुलिस की जिम्मेदारी उनकी देखरेख की बन जाती है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]