Connect with us

दिया, भजन, प्रेम, से चलेगा राजस्थान।

राजनीति

दिया, भजन, प्रेम, से चलेगा राजस्थान।

जयपुर – भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह पहली बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह घोषणा की गई। भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ समर्थित शर्मा (56) ने जयपुर की सांगानेर सीट 48,081 वोटों के अंतर से जीती है। वह भरतपुर जिले के रहने वाले है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है। विधायक दल की बैठक में वह आखिरी पंक्ति में खड़े थे। गौरतलब है कि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीट हैं जिनमें से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए। इस चुनाव में भाजपा को 115 सीट और कांग्रेस को 69 सीट मिलीं।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और उनके नाम का प्रस्ताव रखने वालीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का धन्यवाद किया।

वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। राजनाथ सिंह ने दो उप मुख्यमंत्रियों के नाम का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राजनीति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page