उत्तराखण्ड
फोटो डाउनलोड किया तो हो जाएगा, खाता खाली,,,,,,,,
देहरादून। सोशल मीडिया पर अपनों का फोटो जानकर डाउनलोड करना भी खाता खाली कर सकता है। साइबर ठगों ने ठगी का यह नया तरीका अपनाया है।
ठग पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर भेजकर उसे पहचानने के लिए कह रहे हैं। इसके बाद जैसे ही फोटो डाउनलोड किया जाता है तो फोन की कई परमिशन उनके पास चली जाती हैं। इसके बाद ठग बैंक खातों में सेंध लगाकर अपने खातों में धन ट्रांसफर कर लेते हैं।
हैरानी की बात तो यह है कि इन ट्रांजेक्शन के एसएमएस आने में भी देरी हो जाती है। फोन का कंट्रोल वापस आने के बाद ही ठगी का पता लगता है। इस बीच ठग इस रकम को विभिन्न माध्यम से निकाल भी लेते हैं। अब लिंक बीते जमाने
की बात हो रही है। साइबर ठग नए-नए तरीके लोगों को ठगने के इजाद कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है फोटो क्लेम। यह तरीका हाल ही में देश के कई हिस्सों में देखने को मिला है।











