Connect with us

जालंधर और उत्तर प्रदेश में आप को प्रचंड जीत, कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर मनाया जश्न

राजनीति

जालंधर और उत्तर प्रदेश में आप को प्रचंड जीत, कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर मनाया जश्न

हरिद्वार। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत और उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में आप के शानदार प्रदर्शन पर आप पदाधिकारी ने पार्टी जिला कार्यालय में मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब के कार्यों में जालंधर की जनता ने मोहर लगा दी। कर्नाटक की जनता ने स्पष्टकर दिया कि अब जनता गुमराह होने वाली नहीं जो विकास करेगा जनता उसे ही वोट देगी। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ कर आप ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे देश में आपका जनाधार बढ़ रहा है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जनता ने पंजाब की आप सरकार को प्रचंड बहुमत देकर विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगा दी। जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा की तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। आज जनता विकास चाहती है।विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की कर्नाटक का चुनाव कई मायनों में खास है और इसके दूरगामी परिणाम आएंगे। जिस तरह हर चुनाव में जनता भाजपा को नकार रही है। उसे स्पष्ट हो गया है कि जनता बदलाव चाहती है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महिला मोर्चा एडवोकेट बालेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान, शिशुपाल सिंह नेगी,विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, संगठन मंत्री आशीष गॉड, विधानसभा उपाध्यक्ष किरण कुमार दुबे, मयंक गुप्ता, धीरज पिटर, जिला सचिव अजय कुमार मुखिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पवन वर्णन, सीवाईएसएस जिलाध्यक्ष अमनदीप, गीता देवी राकेश यादव, कार्यालय प्रभारी संजय गौतम, विशाल कुमार, रघुवीर सिंह पंवार, श्रवण गुप्ता पवन कुमार धीमान मौजूद रहे।

Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page