Connect with us

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, उ.प्र., लखनऊ में 46 कर्मचारियों को 16 साल बाद मिली प्रोन्नति।

उत्तर प्रदेश

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, उ.प्र., लखनऊ में 46 कर्मचारियों को 16 साल बाद मिली प्रोन्नति।

लखनऊ-के.जी.एम.यू. के पिछले 16 वर्षों से कर्मचारियों की प्रोन्नति नही हो पा रही थी। एक वर्ष पहले प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कार्यभर ग्रहण करने पर कर्मचारियों की प्रोन्नति को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा और पिछले 2 महीनों में बहुत से कर्मचारियों को प्रोन्नति मिली। इसी कडी में 24.08.2024 को 46 कर्मचारियों की प्रोन्नति की गयी तथा ब्राउन हाल में कुलपति ने स्वयं कर्मचारियों को प्रोन्नति पत्र सौंपा प्रोन्नत कर्मचारियों के विवरण में 25 कर्मचारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक से कनिष्ठ प्रशानिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नत हुये। 21 कर्मचारियों के कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नत हुये सभी प्रोन्नत कर्मचारियों को कुलपति ने ब्राउन हाल में बुलाकर संबोधित किया और उनसे अनुरोध किया कि समस्त कर्मचारी और अधिक मन लगाकर अपना कार्य संपादित करें। उक्त समारोह में कुलसचिव, अर्चना गहरवार व शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. के. के. सिंह भी उपस्थित रहे। प्रो. के. के. सिंह ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की तरफ से लम्बित प्रोन्नति प्रदान करने पर कुलपति को धन्यवाद दिया। समारोह के अंत में समस्त कर्मचारियों ने कुलपति तथा शासन के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई।

Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page