उत्तर प्रदेश
केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने कुलपति का किया भव्य स्वागत
लखनऊ:केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। सोमवार को केजीएमयू कर्मचारी परिषद द्वारा संस्थान कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद पुनः कुलपति पदभार मिलने के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में कर्मचारी परिषद की ओर से कुलपति को लगभग चार कुंतल की विशाल पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम स्थल कर्मचारियों के भीड़ से भरा हुआ था। विश्वविद्यालय के विभिन्न कैडरों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर कुलपति को पुनः दायित्व प्राप्त करने पर बधाई दीं।
इस अवसर पर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष करुणेन्द्र प्रकाश एवं सोनू वाल्मीकि, भीम सिंह बघेल, संयुक्त मंत्री फैज दुबे एवं राम बहादुर, कोषाध्यक्ष उमाशंकर, संगठन मंत्री राजेश, कार्यक्रम सचिव शैलेंद्र भिंडी, राम दल सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर कुलपति के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में इंडियन बैंक की ओर से दिवंगत हुए कर्मचारी को 20 – 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान किया गया
