Connect with us

चाफी के निकट ताडा में आदमखोर ने बच्ची को बनाया अपना शिकार।

उत्तराखण्ड

चाफी के निकट ताडा में आदमखोर ने बच्ची को बनाया अपना शिकार।

उत्तराखंड में बाघ ने कई लोगो कोअपना निवाला बनाया है आज फिर एक जिंदगी बाघ के हवाले हो गई। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के गांव में बाघ ने एक और बालिका को निवाला बना दिया है। ब्लॉक में 10 दिन में बाघ के हमले से तीन लोगों की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में मंगलवार की शाम 5 बजे खेत में चारा काट रही किशोरी को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व भी बाघ दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। तांडा निवासी आनंदमनि भट्ट ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे निकिता शर्मा (18) पुत्री विपिन चंद्र शर्मा खेत में चारा काट रही थी। उन्होंने बताया कि अचानक घात लगाए बाघ ने निकिता पर हमला कर उसे जंगल की ओर उठा ले गया। परिजनों के हल्ला मचाने के बाद बाघ शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]