Connect with us

वाल्मीकि मंदिर कुंज गली में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित शिविर में बोले पदाधिकारी

राजनीति

वाल्मीकि मंदिर कुंज गली में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित शिविर में बोले पदाधिकारी

हरिद्वार। रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से वाल्मीकि मंदिर में जनसेवार्थ शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जनता की समस्याओं सुनी गई और उनका निस्तारण भी कराया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनता को मूलभूत सुविधाओं और उनके अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 4 कुंज गली वाल्मीकि मंदिर में आप की वार्ड अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में आयोजित जनसेवार्थ शिविर में जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। शिविर को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। बढ़ती महंगाई के दौर में आम आदमी का बुरा हाल है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने आम जनता को मूलभूत सुविधाएं और उनके अधिकारियों से उन्हें वंचित रखा है। आम आदमी पार्टी प्रत्येक रविवार को जनसेवार्थ शिविर के माध्यम से लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण कर महंगाई के दौर में उन्हें राहत देने का कार्य कर रही है। पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा की आज हर वर्ग अपने आपको पीड़ित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। महंगाई के चलते महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। आम आदमी पार्टी शिविर के माध्यम से सिविल रिपेयर का कार्य निःशुल्क चला रही है। अब तक 200 से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण शिविर के माध्यम से किया जा चुका है। विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार क्षेत्र अनिल सती ने कहा अब तक 4 वार्डों में शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण करने का काम आम आदमी पार्टी ने किया है। जनता दिल्ली और पंजाब सरकार के कार्यों से प्रभावित है। अब आम आदमी पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त कर रही है। हर वार्ड में जनता की कई समस्याएं हैं। जिनका समाधान करने में वहां के पार्षद नाकाम रहे हैं। क्षेत्र की जनता भी अब बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर संगठन महासचिव आशीष गॉड, सीवाईएसएस जिलाध्यक्ष अमनदीप, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पवन वर्मन, विधानसभा उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष मानिक गिरी, विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पिटर, वार्ड अध्यक्ष काके कौशल, राकेश यादव, लक्की राम सैनी, जिला कार्यालय प्रभारी संजय गौतम मौजूद रहे।

Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page