Connect with us

हल्द्वानी में पानी की किल्लत को देखते हुए भवन निर्माण और गाड़ी धोने पर रोक ।।

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पानी की किल्लत को देखते हुए भवन निर्माण और गाड़ी धोने पर रोक ।।

हल्द्वानी – बढ़ती गर्मी के बीच नैनीताल जिले में पेयजल की किल्लत को देखते हुए पानी के नए कनेक्शनों पर रोक के साथ ही भवन निर्माण और गाड़ियों की धुलाई पर भी रोक लगा दी गई है। डीएम वंदना सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं । कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल भर के जल संस्थान एवं जल निगम के अधीक्षण अभियंताओं की बैठक में पेयजल किल्लत के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए थे। डीएम नैनीताल ने आदेश में कहा गया है कि सर्विस कनेक्शनों में टुल्लू पंप का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। ऐसा पाए जाने पर पंप जब्त कर पानी का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

More in हल्द्वानी

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]