उत्तर प्रदेश
जितेंद्र मणि द्विवेदी ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र अयोध्या जिले का गौरव बढ़ाया।
लखनऊ:उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो 2026_ (UPEX 2026) की शुरुवात मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कर कमलों द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ उत्तर प्रदेश में शुरुवात हुआ। ।इस दौरान आयोजित एक्सपो में रिन्यूअल एनर्जी सेक्टर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अग्रणियों उद्योगपतियो को सम्मानित किया गया। इस सम्मान को महेश गुप्ता (सेवानिवृत्त IAS) , पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार अवनीश कुमार सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्वारा प्रदान किया गया । अयोध्या को भारत की प्रथम सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य अयोध्या हरित ऊर्जा के क्षेत्र में स्थापित करना है। अयोध्या एवं मंडल की अग्रणी और उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित सोलर कंपनी सोलेक्सा सर्विसेज प्रा लि के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र मणि द्विवेदी को इमर्जिंग सोलर कम्पनी ऑफ द ईयर पुरुस्कार से सम्मानित किया ।अतिथि के तौर पर यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल , यूपीनेडा डायरेक्टर और नेडा सोलर एसोसियन सेवा के सभी मेंबर उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आयोजन फर्स्ट व्यू के द्वारा आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी घर तक माननीय प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजन पी एम सूर्यघर को हर घर तक पहुंचना है ।एक्सपो में देश बाहर से करीब 200 से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग और EPC ने प्रतिभाग किया.
