उत्तर प्रदेश
जितेंद्र मणि द्विवेदी ने जिले का गौरव बढ़ाया सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पुरस्कार।
वाराणसी :वाराणसी में सोलर। कॉन्ट्रैक्टर मीट 2026 का आयोजन होटल ताज गंगा वाराणसी में हुआ। इस अवसर पर सुल्तानपुर जिले निवासी जितेंद्र मणि द्विवेदी मैनेजिंग डायरेक्टर सोलेक्सा सर्विसेज प्रा लि को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अयोध्या मंडल में सबसे ज्यादा सोलर प्लांट स्थापित करने और उच्च गुणवत्ता के लिए पुरस्कृत किया गया।सोलेक्सा अयोध्या मंडल के साथ उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित सोलर कंपनी है जिसकी शुरुवात ग्राम सभा कैभा, तहलील लंभुआ निवासी जितेंद्र मणि द्विवेदी पुत्र राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी (पूर्व वरिष्ठ सहायक सिविल कोर्ट) के द्वारा किया गया । कंपनी का प्रधान कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर अयोध्या में है । कंपनी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कार्य कर रही है। विभिन्न जिलों में शाखा उपलब्ध है । जिसका उद्वेश्य हर घर सोलर अभियान है। जितेंद्र ने इस उपलब्धि पर अपने टीम के सभी मेंबर्स का सहयोग और मेहनत एवं माता पिता का आशीर्वाद बताया।इस मीट का का उद्देश्य वाराणसी शहर को किस तरह और तेजी से सोलर अच्छादित किया जा सकता । इसी उद्देश्य के तरह 100 से ज्यादा कंपनी ने प्रतिभाग किया । आयोजन फर्स्ट व्यू ग्रुप द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपीनेडा शशि कुमार गुप्ता उपस्थिति रहे । कार्यक्रम में बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक , लीड बैंक मैनेजर और सेवा के अध्यक्ष पराग मिश्रा और सचिव उषा पति त्रिपाठी एवं कई कंपनी के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
