Connect with us

कुमाऊं कमिश्नर ने भारत के प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ भ्रमण के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उत्तराखण्ड

कुमाऊं कमिश्नर ने भारत के प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ भ्रमण के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पिथौरागढ़ – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट एवं जनसभा स्थल एसएस वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। और चल रही तैयारियों का जायजा लिया ! उन्होंने सर्वप्रथम नैनी सैनी एयरपोर्ट का निरीक्षण कर लैंडिंग संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पायलट की इनपुट की बातों को ध्यान में रखकर तैयारी की जाय! ट्रायल लैंडिंग का विशेष ध्यान रखा जाय! यदि लैंडिंग करते समय पक्षियों के टकराव की समस्या हो तो वन विभाग के समन्वय बनाते हुए समस्या का समाधान किया जाय! उन्होंने हवाई पट्टी की दीवारों पर पेंटिंग करने के निर्देश दिये! कुमांऊ आयुक्त ने फायर स्टेशन का भी निरीक्षण किया! उन्होंने एसपी पिथौरागढ़ को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिये! श्री रावत ने पीएमओ की गाइड की लाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये! उन्होंने अधिकारियों को सीटिंग अरेंजमेंट, पब्लिक शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये!
इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी शिवकुमार बरनवाल आदि उपस्थित थे!

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]