Connect with us

हादसे में गई जान,,,,,,

उत्तराखण्ड

हादसे में गई जान,,,,,,

ऊधम सिंह नगर: बीती रात हुए सड़क हदसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश मंडल (26) निवासी उदय नगर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश लाइफ लाइन हॉस्पिटल में किसी परिचित की डिलीवरी के लिए गया था. वहीं से वह एक सफाई कर्मचारी को छोड़ने के लिए सुंदरपुर गांव चला गया। वहां से लौटने के दौरान एस मोड़ पर बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह मोड़ नहीं काट पाया और सीधा खेत में लगे खंबे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी की मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 5 बजे जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें खेत में एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी। पास जाकर देखने पर युवक मृत अवस्था में मिला। लोगों द्वारा तत्काल पुलिस और ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]