Connect with us

रक्षा मंत्री से लखनऊ में उनके आवास पर की भेंट।

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री से लखनऊ में उनके आवास पर की भेंट।

लखनऊ:इप्सेफ़ का प्रतिनिधिमंडल वी पी मिश्र के नेतृत्व मे राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री ,भारत सरकार से लखनऊ मे उनके आवास पर भेट कर देश भर के कर्मचारी /शिक्षकों की समस्याओं का ज्ञापन देकर विस्तार से चर्चा की।

मिश्र ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में वी पी मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल मिश्रा उप महासचिव ,सुरेश रावत उपाध्यक्ष एवं संजय शुक्ला अध्यक्ष विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ शामिल थे ।
मिश्र ने निम्न मांगों पर उनसे चर्चा हुई
आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को कर्मचारी /शिक्षकों एवं सेवानिवृत कर्मचारी को पेंशन की भी बढ़ोतरी बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू की जाए किया जाए ।
पुरानी पेंशन की बहाली की जाए
क्योंकि यूपीएस / एन पी एस सभी कर्मचारियों को स्वीकार नहीं है ।
आउटसोर्स /संविदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा /न्यूनतम वेतन ,मृतक आश्रित सुविधा दी जाएं ।
सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए ।
रिक्त पदों पर नियुक्तियां पदोन्नतियां तत्काल की जाए सेवानिवृत होने वाले पदों पर पूर्व में ही चयन किया जाए ।जिससे पद रिक्त न रहे ।
राज्य सरकार के कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं पर राज्यों के मा मुख्यमंत्री से कहा जाये की उनके राज्य के संघों के पदाधिकारी से बातचीत करके समाधान निकाले ।उत्तर प्रदेश मे संवाद बंद है।
कर्मचारी शिक्षकों को गैस उनके आवास पर उपलब्ध कराई जाए क्योंकि उन्हें स्वयं से नौकरी भी करनी होती है ।लखनऊ में इन्द्रा नगर स्थित अवध विहार कॉलोनी हरिहर नगर में कूड़ा उठाना ,पानी की समस्या को हल करने के लिए समरसेबल पंप व पानी की टंकी बनवाई जाए ,जिससे शुद्ध पानी मिल सके।
राजनाथ सिंह सांसद एवं रक्षा मंत्री भारत सरकार ने आश्वासन दिया की आठवे वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से कर्मचारियों शिक्षकों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों पर लागू होगा तथा अन्य समस्याओं के लिए भी समाधान जल्द किया जाएगा ।उन्होंने स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए सुषमा खरगवाड़ मेयर लखनऊ को निर्देश दिया कि शीघ्र समाधान किया जाये ।
इप्सेफ़ के पदाधिकारियो ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया ।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]