Connect with us

विहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 9 हज़ार सहायक प्रोफेसर नियुक्त होंगे

उत्तर प्रदेश

विहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 9 हज़ार सहायक प्रोफेसर नियुक्त होंगे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को संत रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में कहा कि अगले एक-दो वर्षों में ऐसी व्यवस्था बनाने का लक्ष्य है, जिससे मंत्री-विधायक और अफसरों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में पढ़ें। ऐसा होने पर ही माना जाएगा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था वाकई बदली।

उन्होंने कहा सरकारी स्कूलों के बच्चों को रात में 11 बजे भी ऑनलाइन शिक्षक उपलब्ध कराने की व्यवस्था किया जा रहा है जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए कोई भी दिक़्क़त ना हो इस व्यवस्था को 15 अगस्त से लागू करने का लक्ष्य है। दलित जमात की बच्चियों के लिए हर जिले में सावित्री बाई फुले आवासीय स्कूल खुलेगा। 10 अगस्त तक 211 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी है। असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 9 हजार अतिरिक्त पद सृजित होने हैं।

इस समारोह में मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, लखेंद्र कुमार रौशन, नंदकिशोर राम, रामकृपाल यादव, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, केदार प्रसाद गुप्ता, संजय टाइगर, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, विधायक संजीव चौरसिया आदि भी मौजूद थे।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]