Connect with us

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, लखनऊ में 26 सेमी एवं 450 ग्राम के अत्यंत जटिल पित्ताशय की सफल सर्जरी

उत्तर प्रदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, लखनऊ में 26 सेमी एवं 450 ग्राम के अत्यंत जटिल पित्ताशय की सफल सर्जरी

लिवर के पीछे एवं आंतों से बुरी तरह चिपके पित्ताशय को अनुभवी शल्य टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी कर बचाई मरीज की जान

लखनऊ,

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, लखनऊ के शल्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आनंद मिश्रा की टीम द्वारा जटिल पित्ताशय की सफल सर्जरी कर चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। बछरावां, रायबरेली निवासी 35 वर्षीय पुरुष का लगभग 26 सेंटीमीटर लंबा एवं 450 ग्राम वजन का पित्ताशय सफलतापूर्वक निकाल लिया गया।

मरीज पिछले लगभग एक माह से लगातार पेट दर्द के साथ मितली एवं उल्टी की समस्या से परेशान था। 09 सितंबर 2026 को चिकित्सालय के शल्य विभाग की ओपीडी में दिखाया। आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं जाँच के बाद मरीज में पित्ताशय में मवाद,पथरी एवं सूजन ( क्रोनिक कोलेसिस्टाइटिस एवं एम्पोईमा ऑफ गॉल ब्लैडर पाई गई और उसी दिन शल्य विभाग में भर्ती कर लिया गया और आवश्यक तैयारी के बाद सर्जरी कर मरीज का गाल ब्लैडर निकाल दिया गया मरीज अब स्वस्थ है

शल्य टीम के अनुसार निकाला गया पित्ताशय लगभग 26 सेंटीमीटर लंबा और 450 ग्राम वजन का था।

ऑपरेशन के बाद मरीज को शल्य विभाग में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। आवश्यक पोस्ट-ऑपरेटिव उपचार एवं देखभाल दी जा रही है और मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। वर्तमान में मरीज स्वस्थ एवं स्थिर है।
सर्जरी टीम में डॉ. आनंद मिश्रा के साथ जूनियर रेजिडेंट डॉ. विनोद कुमार वर्मा एवं डॉ. सचिन कुमार, एनेस्थीसिया टीम से डॉ. डी. के. गुप्ता तथा ओटी असिस्टेंट डॉ. सुदेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चिकित्सालय के निदेशक डॉ जी पी गुप्ता ने टीम को बधाई दी और कहा कि समय पर सही निदान, उचित प्री-ऑपरेटिव तैयारी, अनुभवी शल्य टीम, एनेस्थीसिया टीम और ऑपरेशन थिएटर के समन्वित प्रयास से सिविल चिकित्सालय में ऐसे जटिल मामलों में भी मरीज को सुरक्षित उपचार दिया जा रहा है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]