उत्तर प्रदेश
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का षष्ठम स्थापना दिवस समारोह
लखनऊ :डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर संस्थान द्वारा वर्ष 2025–26 की प्रमुख उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथउपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह तथा संस्थान के उपाध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, संस्थान के अधिकारी, संकाय सदस्य, चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथी ही पैरामेडिकल संवर्ग को नियुक्ति पत्र बांटे गए और संस्थान की नई सेवाओं का लोकार्पण किया गया | इस अवसर पर संकाय सदस्यों की पुस्तको का विमोचन भी हुआ।
