Connect with us

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में किया औचक टिकट जांच अभियान

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में किया औचक टिकट जांच अभियान


लखनऊ:रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज दिनांक 06 अगस्त, 2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने ट्रेन संख्या 14210 लखनऊ प्रयागराज संगम इंटरसिटी एक्सप्रेस में लखनऊ से प्रयागराज संगम तक टिकट जांच स्क्वाड एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ औचक टिकट जांच अभियान चलाया।


इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न कोचों में गहन टिकट जांच की गई तथा बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही यात्रियों को सदैव वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया।उन्होंने यात्रियों को रेलवे की डिजिटल सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए रेलवन ऐप के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट सहित अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रेलवन ऐप के उपयोग से टिकट प्राप्त करना अधिक सरल, त्वरित एवं सुविधाजनक हो जाता है तथा यात्रियों का समय भी बचता है।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे की डिजिटल सेवाओं, विशेषकर रेलवन (RailOne) ऐप, का अधिक से अधिक उपयोग करें। मंडल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के टिकट जांच एवं जागरूकता अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]