Connect with us

विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल में सभी पार्षदों का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उत्तराखण्ड

विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल में सभी पार्षदों का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल में एक स्वागत समारोह आयोजित किया, जिसमें सभी पार्षदों का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने सभी पार्षदों से मिलकर उनके कार्यों की सराहना की और आगामी समय में एकजुट होकर शहर के समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

विधायक सुमित हृदयेश ने इस मौके पर कहा कि पार्षदों की कठिन मेहनत और समर्पण से ही क्षेत्र में विकास संभव है। उन्होंने इस कार्यक्रम को पार्षदों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर बताते हुए कहा कि जब सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे, तो शहर के विकास में गति मिलेगी और जनता को अधिक लाभ होगा।

सम्मानित न्यायालय द्वारा हमारे मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की याचिका स्वीकार किए जाने पर हम न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हमें न्यायिक प्रक्रिया और व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है। मतपेटियों और कैंसिल हुए बैलेट में पाई गई विसंगतियों पर न्यायालय उचित संज्ञान लेकर सही निर्णय करेगा, इस पर हमें पूरा भरोसा है।

सुमित हृदयेश, विधायक, हल्द्वानी

कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, एन.बी. गुणवंत, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, खीमानन्द पांडे, सुहैल सिद्दीकी, बहादुर सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षदगण निर्मला तिवारी, नीमा भट्, मुकुल ब्ल्यूटिया, रवि जोशी,पंकज त्रिपाठी, राजेन्द्र जीना, प्रीति आर्या, भागीरथी बिष्ट, धर्मवीर शासक, सलमान सिद्दीकी, शैलेन्द्र दानू, हरगोबिंद सिंह रावत (बबलू), हेमंत शर्मा, मो. गुफरान, मो. राशिद, शहाजहां बेगम, इकराम अंसारी, मो. शरीफ, रोहित प्रकाश, इमरान खान, नदीम सैफी, ज़कारिया पठान, समीर अंसारी, शकील सलमानी, नसरीन जहां, नवीन पांडे, रेनु टम्टा सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

गजराज की गर्जना

धर्म-संस्कृति

बसंत पंचमी 2025

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]