Connect with us

Monthly Horoscope: मार्च माह का मासिक 2024 का राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि तक।

धर्म-संस्कृति

Monthly Horoscope: मार्च माह का मासिक 2024 का राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि तक।


सभी सनातनीय पाठकों धर्मावलंबियों को सादर प्रणाम।
मार्च 2024 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र में हिमपात व वर्षा होगी तूफानी हवाओं से रोग व्याधि में वृद्धि रहेगी। माशांत में आकाशीय स्थिति प्राय: धूमिल रहेगी। संक्रांति का गमन दक्षिण दिशा में, दृष्टि ईशान में होने से पूर्वोत्तर प्रांतों में अनेक प्राकृतिक प्रकोपों व उपद्रव की संभावनाएं हैं।
आइए जानते हैं मार्च 2024 में ग्रहों चाल किस प्रकार रहेगी–

1– मेष राशि– मेष राशि की जातकों के लिए मार्च 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नई भूमि–भवन खरीदने के योग बन रहे हैं। नया निवेश करने से पूर्व कुटुंब जनों से विचार विमर्श करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अत्यंत शुभ है। बुद्धि का विकास होगा शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। रोजगार हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। दुष्ट संगति से अनुचित कार्य संभव। अतः मित्र बनाने से पूर्व विचार करें। पारिवारिक जीवन सामान्य बीतेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें। बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

2–वृषभ राशि– वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। नया निवेश करने से बचें। कुटुंब में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति की संभावना। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय को चारा दान करें।

3–मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय अत्यंत शुभ है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भूमि भवन का क्रय–विक्रय लाभ प्रदान करेगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु अनुकूल समय है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। माता-पिता व कुटुंब जनों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। परंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः का जाप करें।
4– कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए मार्च 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। लंबे समय से प्रयासरत जातकों को राजकीय सेवा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। समाज में यश प्रतिष्ठा बनी रहेगी। चित्त प्रसन्न रहेगा। कुटुंबजनो व भाई बंधुओ से सहयोग प्राप्त करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग को अपने सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना। लाभ हेतु सोमवार को शिवजी को 11 लोटा जल चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर दीपक प्रज्वलित करें।

5–सिंह राशि– सिंह राशि की जातकों के लिए माह 2024 उत्तम फलकारक रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। कुटुंब जनों में आपसी मतभेद होने की संभावना। अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। लाभ हेतु आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। व हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें।

6–कन्या राशि– कन्या राशि की जातकों के लिए मार्च 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के साथ धन लाभ भी होगा। व्यापार में नया निवेश करने से बचें। भूमि, भवन क्रय करने में धन खर्च होगा जो कि भविष्य की योजनाओं के लिए शुभ होगा। शत्रु प्रबल रहेंगे। कुटुंब जनों में मतभेद की स्थिति रहेगी। जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। नौकरी पेशा वर्ग को अपने कार्य के प्रति जागरूक व गंभीर रहने की आवश्यकता। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना अतः खर्चों पर पूर्वार्ध से ही संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। व गाय को चारा खिलाएं।

7– तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए मार्च 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। विशेष रूप से विद्यार्थी वर्ग के लिए माह अत्यंत शुभ है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। व्यापार के लिए समय शुभ है। नया निवेश करने से व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। संतान सुख प्राप्त करेंगे। नवीन योजनाएं सफल रहेगी। इच्छित कार्यों में सफलता प्राप्त करने हेतु अत्यंत शुभ समय है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सामाजिक यश प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। विरोधियों का प्रभाव भी बढ़ेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। शुक्रवार को चीनी दान करें। देवी सरस्वती की विशेष उपासना करें।

7– वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मार्च 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। अधिक परिश्रम के उपरांत ही अल्प लाभ प्राप्त होने की संभावना। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ व्यर्थ विवाद करने से बच्चे अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। कुटुंब जनों में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः संयमित रहें क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। भौतिक सुख सुविधाओं में अधिक धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। बजरंग बाण का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

9– धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए मार्च 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। लंबे समय से प्रयासरत कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में विशेष धन लाभ होगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु शुभ समय है। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। संतान सुख प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अत्यंत शुभ है। सहकर्मियों से विशेष सहायता व स्नेह प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें व प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।

10– मकर राशि– मकर राशि के जातकों के लिए मार्च 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नया निवेश करने से बचें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। व्यर्थ धन खर्च करने से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। किसी प्रियजन से वियोग हो सकता है। कुटुंब में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विरोधियों का षडयंत्र विफल होगा। नौकरी पेशा वर्ग अपने कार्य के प्रति गंभीर रहे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रह सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव अत्यधिक बना रह सकता है। लंबी यात्रा में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी। लाभ हेतु बजरंग बाण का प्रतिदिन पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड पढ़े। शनि मंदिर में व पीपल के वृक्ष पर शनिवार को दीपक प्रज्वलित करें। बुजुर्गों का सम्मान करें जरूरतमंदों की सहायता करें।

11–कुंभ राशि– कुंभ राशि के जातकों के लिए मार्च 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। भूमि, भवन निर्माण के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में आवश्यकता से अधिक धन खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। न्यायालय संबंधी मामलों में फंस सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। माह के पूर्वार्ध में मानसिक तनाव, शारीरिक कष्ट कार्यों में मंदी व उत्तरार्ध में लाभ प्राप्त करेंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। रोजगार हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक प्रयास के उपरांत ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना है। लाभ हेतु शिवजी को जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें व जरूरतमंदों की सेवा करें।

12– मीन राशि–मीन राशि की जातकों के लिए मार्च 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत सामान्य धन लाभ होने की संभावना। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होंगे। नया वाहन खरीदने में धन खर्च होगा। घरेलू समस्याओं को लेकर चिंता बढ़ेगी। कुटुंब जनों में आपसी मतभेद हो सकता हैं अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है साडेसाती का प्रभाव चरम पर है अतः अपने कार्य के प्रति गंभीरता दिखाएं। सहकर्मियों से विवाद में पढ़ने से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।
ज्योतिष आचार्य डॉ मंजू जोशी
8395806256

Ad Ad

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page