उत्तर प्रदेश
लखनऊ में 50 से ज़्यादा झोपड़िया जलकर हुई राख दहसत में लोग।
लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके में स्थित टेढ़ी पुलिया के रिंग रोड के पास मौजूद झुग्गी झोपड़ी में भीषण आग लग गई आग लगने की सूचना मिलने के बाद विकास नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. पहले तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. आग इतनी भीषण हैं कि उसकी लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही थी . वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने आग की घटना का संज्ञान लिया मौक़े पर ज़िला अधिकारी , सीपी लखनऊ फायर ब्रिगेड की टीम एसडीआरएफ़ की टीम ने आग पर पा लिया बताया जा रहा है
झुग्गियों में रखे गए सिलेंडर लगातार ब्लास्ट हो रहे थे आगजनी की घटना को लेकर ज़िला अधिकारी लखनऊ और सीपी लखनऊ अमरेन्द्र सिंह सेंगर ने बयान जारी करते हुए कहा कि आग को काबू में कर लिया गया है. झुग्गी झोपड़ी से लगे हुए रिहायशी इलाकों तक आग को फैलने नहीं दिया गया. आग के बीच में सिलेंडर होने से फायर फाइटर के लिए थोड़ी चुनौती है. लेकिन अपनी ट्रेनिंग के जरिए हम उससे भी निपट रहे हैं. अपने पूरे संसाधनों के साथ मौके पर फायर फाइटिंग कर रहे हैं खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है स्थानीय व्यक्ति आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि काफ़ी दूर तक धुएं का गुबार छाया रहा.
