Connect with us

सांसद अजय भट्ट के नाम दर्ज है,सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड।

उत्तराखण्ड

सांसद अजय भट्ट के नाम दर्ज है,सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड।

2024 के लोकसभा इलेक्शन होने है देश में चुनावी बिगुल बज चुका है और पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों को टिकट भी दिए जा चुके हैं, वहीं उत्तराखंड की नैनीताल उधम सिंह नगर से अजय भट्ट को फिर से टिकट मिला है, फिर से इसलिए कहा क्योंकि इस सीट पर वर्तमान सांसद भी अजय भट्ट ही है। लेकिन क्या आप जानते है सांसद अजय भट्ट के नाम सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हैं? केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल- उधमसिंह नगर सीट से चुनाव लड़कर ताबड़तोड़ वोटों से भारी जीत हासिल की थी, दिलचस्प बात तो ये है कि नैनीताल उधमसिंह नगर पर इतने ज्यादा वोटों से जीतकर को रिकॉर्ड अजय भट्ट ने बनाया है उससे अभी तक कोई नही तोड़ पाया।

बता दें कि 2019 में भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पहली बार इस निर्वाचित सीट से चुनाव लड़ा, जिसमें अजय भट्ट के नाम पर 7,72,192 वोट पड़े थे। 7,72,192 वोट पाकर अजय भट्ट ने बंपर जीत हासिल की थी और एक रिकॉर्ड बना लिया था, जिसे अब तक कोई तोड़ नहीं पाया है। साल 2019 के इसी चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत को 4,33,099 वोट मिले थे, और वो दूसरे स्थान पर रहें थे। जिस सीट पर अजय भट्ट ने बंपर जीत हासिल की थी उस सीट पर साल 2009 में परिसीमन के बाद चुनावी जीत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

इस सीट की राजनीति को समझने के लिए कुछ साल पीछे चलते है। बताते चलें कि साल 1952 से 2008 तक उत्तराखंड में नैनीताल लोकसभा क्षेत्र था, लेकिन परिसीमन के बाद 2009 में नैनीताल- ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट को अस्तित्व में लाया गया, जिसमें 15 विधानसभा क्षेत्र बने। नैनीताल जिले की छह सीटें भीमताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं, नैनीताल, रामनगर विधानसभा क्षेत्र और ऊधम सिंह नगर जिले की 9 विधानसभा सीटें बाजपुर, गदरपुर, जसपुर, काशीपुर, खटीमा, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर और सितारगंज शामिल हैं।

साल 1957 से लेकर 2019 तक के लोकसभा चुनावों पर इस सीट से कांग्रेस को 10 बार जीत हासिल हुई है जबकि भाजपा को सिर्फ चार बार ही इस सीट से जीत मिली है।
साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के केसी सिंह बाबा ने 3,21,377 वोट लेकर जीत हासिल की थी। उन्होंने 88,412 वोटों से अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा के बची सिंह रावत को हराया था। वहीं भगत सिंह कोश्यारी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता केसी सिंह बाबा को 2,84,717 वोटों के भारी अंतर से हराया था।

यह उस समय तक की भाजपा की सबसे बड़ी जीत थी, लेकिन 2019 के चुनावों में भाजपा के अजय भट्ट ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला। उन्होंने रिकॉर्ड 3,39,096 वोटों से जीत दर्ज की। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की तरफ़ से नैनीताल उधमसिंह नगर सीट पर अजय भट्ट को ही टिकट दिया गया है, उनके विपक्ष में कौन होगा, अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page