Connect with us

नमो नमो मोर्चा भारत की महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजीता झा के द्वारा की गई कार्यकारिणी की घोषणा

हरिद्वार

नमो नमो मोर्चा भारत की महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजीता झा के द्वारा की गई कार्यकारिणी की घोषणा

हरिद्वार: नमो नमो मोर्चा भारत की महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजीता झा ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत सभी पदाधिकारीयों को फूल माला पहना कर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि अवधूत मंडल आश्रम श्री हीरा दास मंदिर के महामंडलेश्वर श्री संतोषानंद देव महाराज के सानिध्य में जो नमो नमो मोर्चा के संरक्षक भी हैं महिला मोर्चा का स्वागत किया गया, श्री संतोषानंद देव जी ने सभी पदाधिकारी को फूल माला भेंट कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह संगठन अध्यक्ष रंजीता झा के नेतृत्व में बहुत ही अच्छा कार्य करेंगे उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह संगठन महिलाओं को और भी सशक्त बनाएगी । समाज के हित में किए जाने वाले महिलाओं एवं बाल विकास के प्रति किसी भी सामाजिक कार्य में मैं हमेशा सहयोग करता हूं और करता रहूंगा। वहीं जिला अध्यक्ष रंजीता झा ने कहा कि महिला मोर्चा की बहुत ही अच्छी टीम बनी है और सभी महिलाएं शिक्षित वर्ग से और समाज सेवा में उत्कृष्ट भूमिकाएं निभाती आई है और इस संगठन की कार्यशैली में सबसे ज्यादा प्राथमिकता नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी योजनाओं को सभी महिलाओं तक पहुंचाना और उनका हर प्रकार से उन योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायता करना है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मेरी महिला मोर्चा इस कार्य में बहुत ही अच्छा योगदान देंगी। और यह संगठन महिलाओं को और भी सशक्त बनाने में अपनी भूमिका प्रदान करेंगी।

कार्यकारिणी में महामंत्री-सुधा राठोर, संगीता राणा,उपाध्यक्ष- संगीता बंसल, मनजीत कौर, सत्या, सपना शर्मा मंत्री-चारु शुक्ला, पुष्पा पाल,अंशिका राणा, रीनू तोमर, मीडिया प्रभारी- नीति शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी -अंजू बधवार कोषाध्यक्ष- निभा खत्री मौजूद रहीं।

More in हरिद्वार

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page