पटना
नीतीश ने की महिला का हिजाब खींचने की कोशिश! पार्टी ने मांग लिया इस्तीफा, पद छोड़ेंगे CM?
पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो 15 दिसंबर का है जो पटना में मुख्यमंत्री डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार ने 1283 आयुष डॉक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन भी नियुक्ति पत्र लेने पहुंची। नुसरत को मुख्यमंत्री ने पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे। महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई। CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया। महिला असहज हो गई। आसपास मौजूद लोग हंसने लगे। यह वीडियो सामने आने के बाद नीतीश कुमार सवालों के घेरे में आ गए। वीडियो को RJD की तरफ से शेयर किया गया है। आरजेडी ने मुख्यमंत्री की मानसिकता पर सवाल उठाया गया है। RJD ने नीतीश कुमार का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक महिला का हिजाब हटाने की कोशिश की. आरजेडी ने कहा, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?” वहीं कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा, “ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. इनकी बेशर्मी देखिए- एक महिला डॉक्टर जब अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच लिया. बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी सरेआम ऐसी नीच हरकत कर रहा है. सोचिए- राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी? नीतीश कुमार को इस घटिया हरकत के लिए तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए. ये घटियापन माफी के लायक नहीं है.” सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आए। कई लोगों ने इसे गलत करार दिया और कहा कि बुर्खा खींचना महिलाओं के प्रति असम्मानजनक व्यवहार है. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि अगर सीएम की जगह कोई और होता, तो पुलिस ने शायद कार्रवाई कर दी होती।
