Connect with us

कलियर विधानसभा के मेहवड कलां गांव में भाजपा सरकार का एक साल नई मिसाल कार्यक्रम हुआ आयोजित

राजनीति

कलियर विधानसभा के मेहवड कलां गांव में भाजपा सरकार का एक साल नई मिसाल कार्यक्रम हुआ आयोजित

हरिद्वार: पिरान कलियर के मेहवड कलां गांव में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा की सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है सरकार ने जो योजनाएं जनता के लिए चलाई हैं उनका लाभ आप तक पहुंचे इसके लिए जगह जगह प्रदेश सरकार एक साल पूरा होने पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम आयोजित कर रही है उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और धामी के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रहा है उन्होंने कहा कि एक साल नई मिसाल के रूप में यह वर्ष मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा की धामी सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई हैं जो किसानों बेरोजगारो महिलाओं और हर तबके और हर वर्ग के लिए है।ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें योजनाओं की जानकारी विभागों द्वारा दी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कई विकास योजनाएं आई और लोगों को इसका लाभ मिला। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में लगातार काम हो रहा है पुलिस द्वारा गौरा शक्ति एप लागू किया गया जिसमें महिला शक्ति को सुरक्षा के लिए सीधे कार्य किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की अब सरकार आम जनता के द्वार पहुंची है इसका लाभ जनता को तो मिल ही रहा है साथ ही भाजपा को भी मिलेगा। उन्होंने कहा की आज के लगाए स्टॉल से अधिकारियों ने जनता को योजनाओं की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईमानदारी के साथ चल रही है l इसके साथ ही लाभार्थियों को किट आदि का वितरण भी किया गया।

Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page