Connect with us

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

उत्तराखण्ड

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कल शनिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संभाषण से प्रो. ए. के. नवीन ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. भागीरथी जोशी को आमंत्रित किया गया डॉ. जोशी नैनीताल जिले की चीफ मेडिकल ऑफिसर है, उन्होंने महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कैंसर के विषय में बताया इसके अतिरिक्त विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ रश्मि पंत एवं श्रीमती विभा दीक्षित को आमंत्रित किया गया था डॉ रश्मि पंत ए. सी. एम. ओ. नैनीताल तथा श्रीमती दीक्षित सी. ओ. सिटी नैनीताल है दोनों ही विशिष्ट वक्तओं ने महिलाओं से जुड़े विषयों पर बात की जहाँ डॉ. पंत ने आभा एप्प के विषय में जानकारी दी वही श्रीमती दीक्षित में पुलिस हेल्पलाइन नम्बर और पुलिस हेल्पलाइन एप्प के विषय में बताया कार्यक्रम में एक तकनीकी सत्र का आयोजन भी किया गया था जिसमें डॉ. श्रद्धा प्रधान सयाना ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। साथ की श्रीमती रजनी पाल ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ ओ. पी. एस. नेगी ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए ये कहा की महिला समाज का एक अमूल्य हिस्सा है और उनके सशक्तिकरण पर कार्य किये जाने जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना पाटनी लखेड़ा ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के दो दिव्यांग कार्मिको को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का अंत विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफ. रश्मि पंत ने धन्यवाद ज्ञापन से किया।कार्यक्रम में डॉ. फर्सवान, डॉ दीपांकुर जोशी डॉ. मनीषा पंत, डॉ. द्वीजेश, डॉ. दिनेश कांडपाल, डॉ. गोपाल, डॉ. भावना डॉ. भाग्यश्री, विनीता, डॉ. मोनिका डॉ. ललित डॉ. प्रीती एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्या शाखाओं से शिक्षक, शिक्षिकाए, शिक्षणेतर कर्मी उपस्थित रहे।।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]