Connect with us

P M मोदी को मोटापे की समस्या पर चिंता,,,

उत्तराखण्ड

P M मोदी को मोटापे की समस्या पर चिंता,,,

पीएम नरेंद्र मोदी मोटापे की समस्या पर बार-बार चिंता जता रहे हैं। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के संबोधन में उन्होंने मोटापे का विशेष रूप से जिक्र किया था। उन्होंने देहरादून से मोटापे से निपटने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने, नियमित शारीरिक व्यायाम के साथ महीने में इस्तेमाल होने वाले खाद्य तेल में 10 प्रतिशत की कटौती करने का आह्वान किया था। 23 फरवरी रविवार को पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में एक बार फिर इसे दोहराया।

उत्तराखंड भी मोटापे से मुक्त नहीं है। 2015-16 में उत्तराखंड में 17.7% पुरुषों में और 20.4% महिलाओं में मोटापा था जो 2019-21 में पुरुषों 27.1% और महिलाओं में 29.8% हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]