Connect with us

हल्द्वानी,,,,, नाले में मिला युवक का शव।

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी,,,,, नाले में मिला युवक का शव।

हल्द्वानी। मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह काफी पुराना हो सकता है।

मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]