उत्तराखण्ड
सत्ता… रेखा की

शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बुधवार शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय पर केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वे गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ लेंगी।
भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में हुई। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से सीएम के चेहरे को लेकर चल रही ऊहापोह का फैसला मात्र आधा घंटे में हो गया।









