Connect with us

प्रतिपक्ष संवाद के संवाददाता भुवन बिष्ट हिन्दी राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित।

उत्तराखण्ड

प्रतिपक्ष संवाद के संवाददाता भुवन बिष्ट हिन्दी राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित।

रानीखेत। प्रतिपक्ष संवाद के वरिष्ठ संवाददाता भुवन बिष्ट को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर विश्व शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तर प्रदेश द्वारा हिन्दी राष्ट्र गौरव सम्मान 2024 प्रदान किया गया है।विकासखण्ड ताड़ीखेत के मौना, रानीखेत निवासी रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर विश्व शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तर प्रदेश द्वारा हिन्दी राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। विश्व शांति फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर वर्चुअल काव्य गोष्ठी एंव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया तथा निरन्तर लेखन करने वाले विभिन्न राज्यों के रचनाकारों को हिन्दी राष्ट्र गौरव सम्मान 2024 सम्मान पत्र प्रदान किया गया इसी क्रम में लेखक,रचनाकार भुवन बिष्ट को भी निरन्तर लेखन के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया है। ज्ञात हो कि भुवन बिष्ट हिन्दी व आंचलिक भाषा कुमाउनी में निरन्तर लेखन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भुवन बिष्ट को सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व विश्व रचनाकार मंच नई दिल्ली द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान, काव्य रंगोली हिन्दी साहित्यिक संस्था द्वारा साहित्य भूषण सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, वागेश्वरी पुंज अलंकरण सम्मान,सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा गिरीश तिवारी गिर्दा साहित्य सम्मान, आंचलिक साहित्य सारथी सम्मान आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है। रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित समाचार पत्र,पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर हिन्दी एंव आंचलिक भाषा कुमाऊनी में लेखन कर रहे हैं। भुवन बिष्ट प्रतिपक्ष संवाद के वरिष्ठ संवाददाता है। प्रतिपक्ष संवाद परिवार की ओर से भुवन बिष्ट को बधाई व शुभकामनाएं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]