Connect with us

आज 25 फरवरी का पढ़िए सम्पूर्ण दैनिक भविष्यफल।

धर्म-संस्कृति

आज 25 फरवरी का पढ़िए सम्पूर्ण दैनिक भविष्यफल।

मेष
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों पूरे होंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। ऑफिस के काम से भी बाहर जाना पड़ सकता है।

वृषभ
राहु काल में न करें कोई शुभ काम, जानें क्या कहता है आज का पंचांग
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग अड़चन पैदा कर सकता है। अलर्ट रहें। परिवार में पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन
आज का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आज कोई बदलाव न करें। आपके पार्टनर धोखा दे सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों का किसी से विवाद हो सकता है।

कर्क
आज किसी बड़े फंक्शन में जाने के योग हैं। यहां आपके व्यक्तित्व की तारीफ होगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के वाद- विवाद में ना उलझें।

सिंह
आज का दिन आपका खुशमिजाज रहने वाला है। कोई सुखद समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। पत्नी से चल रहा मतभेद दूर होगा।

कन्या
आज का दिन संभल कर रहें। नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में ना आएं। नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला
आज का दिन नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में भी निवेश करना ठीक रहेगा। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक
आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। कोर्ट केस में विजय मिलेगी। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप में आप सहभागी हो सकते हैं।

धनु
आज बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना अधिकार मिल सकता है।

मकर
आज का दिन उलझन भरा रहेगा। आप किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी। इस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी।

कुंभ
आज आप किसी पुराने विवाद में पढ़ सकते हैं और कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय के लिए ठीक नहीं है। विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बच्चे पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन
आज आपके व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा करार कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

Ad Ad

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page